खांसी में क्या खाना पीना नहीं चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:41

सर्दी-खांसी में इन फूड्स को खाने से करें परहेज | Avoid Eating These Foods In Cold And Cough

1. दूध: एक स्टडी के मुताबिक सिर्फ कुछ ही लोगों को जुकाम-खांसी में दूध पीने से कफ की परेशानी होती है. सिर्फ दूध ही नहीं बाकि डेयरी प्रोडक्ट्स भी कफ बनाते हैं. इसके लिए दूध पीकर खुद ट्राय करके देखें अगर आप भी उनमें से हो जिन्हें दूध पीने से आराम नहीं बल्कि कफ बढ़ता है तो इसे अवॉइड करें. जुकाम-खांसी ठीक होने के बाद ही इसे पिएं. 

2. फ्राई फूड और मैदा: जुकाम-खांसी में तला खाना जैसे फ्राइड पोटैटो, पकोड़े, रोल्स, परांठे अवॉइड करें. इसी के साथ मैदे से बनी चीज़े ब्रेड, पास्ता, मैगी, भटूरे, कुल्चे इन सब को भी जुकाम-खांसी ठीक होने से पहले ना खाएं. यह आपकी समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं.

3. ऑयली फूड: तले हुए खाद्य पदार्थ आपकी खांसी को और बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर भी खांसी में ऑयली फूड से बचने की सलाह देते हैं. इन्हें खाने से आपको भारीपन महसूस होगा. खांसी में चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और जंक फूड से परहेज करें.


4. जूस: सर्दी-खांसी की समस्या में डिब्बाबंद जूस न पीएं. इनमें हाई शुगर इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो बीमारी से निपटने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं की क्षमता को और कम कर सकते हैं. जूस में मौजूद एसिड खांसी में आपके गले की खराश को बढ़ा सकता है.

5. ठंडी चीजें न खाएं: ठंडी चीजें सर्दी-खांसी की समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं. खांसी से पीड़ित लोगों को पूरी तरह से ठीक होने तक इनसे बचने की सलाह दी जाती है. दरअसल, ठंडे पेय और खाद्य पदार्थ श्वसन के बाहर सूखेपन का कारण बनते हैं.

6. मक्खन न खाएं: सर्दी-खांसी से परेशान लोगों को इसे ठीक होने तक मक्खन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. बटर में फैट की मात्रा ज्यादा होने से ये खांसी को बढ़ावा मिलता है. इसलिए खांसी में इसका सेवन न करना ही बेहतर है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info